Tranding
Thu, 04 Jun 2026 05:47 PM
शिक्षा / Apr 08, 2024

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज में दीक्षांत समारोह आयोजित, छात्रों को किया गया सम्मानित।

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर / महुआ (वैशाली)जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालय में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम आयोजित कर छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया गया।इसी दौरान महुआ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार दीक्षांत समारोह एवं परीक्षा फल प्रकाशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महुआ,विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष शांति देवी,पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर राम,रीना देवी व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशर्फी दास के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।तत्पश्चात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  अर्चना कुमारी द्वारा वर्ग 1से 7के छात्राओं को प्रगति पत्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावकगण भी उपस्थित हुए।इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं।मन लगाकर पढ़े और आगे बढ़े।विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनाली कुमारी,सलोनी कुमारी, मौसम प्रिया,वर्षा प्रिया अंशु प्रिया,सोनाक्षी कुमारी,शालिनी प्रिया, पृथ्वीराज,अंशु कुमार,प्रिंस कुमार,अमित कुमार आदि समेत दर्जनों छात्र - छात्राओं ने भाग लिया।अंत में प्रशस्ति पत्र,मेडल एवं पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
151

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap