Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:48 PM
शिक्षा / Mar 11, 2024

सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पीजी कॉलेज गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ।

 शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉक्टर श्वेता सहायक आचार्या (इतिहास विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर) उपस्थित रही

 जिनका स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अलका सिंह के द्वारा बुके देकर किया गया, तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शगुफ्ता अमान का स्वागत भी बुके देकर किया गया। 

तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य अतिथि ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उपयोगिता से अवगत कराया तथा जीवन में अनुशासन के महत्व को बताया । अतिथि के सम्बोधन के पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी स्वयं सेविकाओं को पुरस्कार वितरित किया गया । 

प्राचार्या ने सभी स्वयं सेविकाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताएं उपस्थित रहीं । पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ अलका सिंह और अरीना बेग की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
203

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap