Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:37 PM

इस भीषण गर्मी में विधुत की कटौती से जनता परेशान।

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

इस भीषण उमस भरी गर्मी में विधुत कटौती से आम जनता परेशान हैं। दिन में भी बिजली की कटौती और रात में भी कब बिजली कट जाए किसी को पता नही।

जब टेम्परेचर हाई होता हैं तभी विधुत विभाग वाले भी अपनी औकात दिखा देते हैं और आम जनमानस जो दिनभर थका हारा रात्रि में विश्राम करने जाता हैं तबतक विजली गुल हो जाती हैं अब ना इनवर्टर ना जनरेटर सिर्फ बिजली का कनेक्शन क्या करे आम इंसान जिनके घर इनवर्टर जनरेटर की सुविधा हैं उन्हें तो उतना फर्क नही पड़ता परन्तु जिनके पास सिर्फ विधुत का सहारा हैं वे रात में भी सुकून की नींद नही ले पाते।

ऐसा ही हाल महराजगंज के नगरपंचायत परतावल का हैं, जहाँ कोई शैड्यूल ही नही हैं कि कब विजली आएगी और कब जायेगी, इस गम्भीर समस्या पर किसी भी जनप्रतिनिधियों की नजर नही जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
159

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap