Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:19 AM

बाबा साहब ने देश को संविधान जैसा महा ग्रंथ दिया : विधायक

हाजीपुर/महुआ (वैशाली) बिहार

जिले के महुआ प्रखंड के कढ़निया गोरीगामा स्थित प्रेरणा स्थल पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की मूर्ती का अनावरण महुआ के विधायक डॉक्टर मुकेश रौशन के हाथों हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर रौशन ने कहा कि बाबा साहब दलितों,पिछड़ों,वंचितों की आवाज बनकर आए थे और उन्होंने देश को एक महा ग्रंथ संविधान के रूप में दिया।जिसके द्वारा पूरा भारतवर्ष समता रूपी समाज में एक साथ रह रहा है।ऐसे महान विभूति की मूर्ति का अनावरण करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।कार्यक्रम के संयोजक दर्वेश्वर राम रमन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का योगदान समाज को आगे बढ़ाने में हमेशा प्रेरणा का काम करेगा।समारोह में उपस्थित वक्ताओं बाबा साहब की जीवनी से सीख लेकर अपने बच्चों को शिक्षित कर बढ़ाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।समारोह को संबोधित करने वालों में पंचायत के मुखिया संजीत कुमार राय,बलिंदर दास,गजेंद्र राम,जगदेव राम,पूर्व पुलिस उपाध्यक्ष सकलदेव पासवान,रणविजय यादव,बड़े लाल यादव सहित अन्य व्यक्ति शामिल है।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap