Tranding
Fri, 17 Apr 2026 07:01 PM
अपराध / Feb 18, 2024

दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे 01 नफर साल्वर व 01 नफर अभ्यर्थी गिरफ्तार।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा जनपद में संचालित हो रहे उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 को सुचारु रुप से सम्पन्न कराये जाने के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में,क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में पर्यवेक्षक ओंकेश्वर नाथ राय मय पुलिस टीम द्वारा परीक्षा सेन्टर उर्मिल यूनिक एकेडमी साकेतपुरी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर में द्वितीय पाली के दौरान परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी विवेक कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी एल 1170 एल ब्लाक मंगोलपुरी उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर धीरेन्द्र कुमार पुत्र राजदेव निवासी पुराना हरिहरपुर थाना कोईलार जनपद भोजपुर आरा को गिरफ्तार किया गया।जिसके संबंध में थाना गोरखनाथ पर मु0अ0सं0 77/2024 धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि व 6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत किया गया।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap