Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:44 PM

गन्ना लदे ट्रैक्टर टेंपो में भिड़ंत, दो महिलाएं सहित कई जख्मी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

गन्ना लदे ट्रैक्टर टेंपो में ज़बरदस्त भिड़ंत होने से एक ही परिवार के छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए,जिसमें दो महिलाएं भी हैं,एक महिला की स्थिति दयनीय बनी हुई है, जिसे जीएमसीएच बेतिया में इलाज चल रहा है।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का इलाज नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि गौनाहा नरकटियागंज मुख्य मार्ग स्थित भतौड़ा गांव के पास घटी है, घायलों की पहचान भतौडा गांव निवासी,गुलाब मियां, बबलू मियां, मोहम्मद मियां, लाखों खातून, शबनम खातून, चांद मियां के रूप में की गई, इनमें से लाखो खातून की हालत गंभीर बनी हुई है,सभी घायल एक ही परिवार के हैं। घटना के संबंध में ग्रामीणों के द्वारा संवाददाता को पता चला है कि सभी लोग बेतिया में इलाजरत एक महिला को देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे,इसी दौरान भतौडा गांव के नजदीक विपरीत दिशा से बिना लाइट के आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी,आनन फानन में स्थानीय लोगों के मदद से सभी को अनुमंडलअस्पताल पहुंचाया गया,जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap