बेतिया पुलिस ने छापेमारी कर 16 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 281 लीटर शराब जप्त, वाहन जांच में 2,41,000 जुर्माना वसूल
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बेतिया पुलिस ने कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए विशेषअभियान चलाया है।इसअभियान में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसअधीक्षक, डॉक्टर शौर्य सुमन ने इस अभियान की जानकारी संवाददाता को दी है,इन्होंने बताया है कि इसका मुख्य उद्देश्य पुराने लंबित मामलों में तेजी लाना और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना है पुलिस में विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में कार्रवाई करते हुए उत्पादअधिनियम के तहत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 281लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई है।अभियान के दौरान पुलिस नेआपराधिक वारंट केआधार पर दो बाईक सहित दो लोगों को पकड़ा है। न्यायालय के द्वारा निर्गत वारंट केआधार पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।इसके साथ ही आठअन्य आरोपियों को गैर जमानती वारंट के तहत पकड़ा गया है।
ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुएअभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कुल 2 लाख 41हजार 500 जुर्माना वसूल किया है।
पुलिसअधीक्षक ने संवाददाता को बताया के जिले में अपराध औरआरजकता को रोकने के लिए ऐसे विशेषअभियान आगे भी जारी रहेंगे। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जनता के हित में होगी।