Tranding
Sat, 23 May 2026 12:21 AM
अपराध / Apr 03, 2026

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दवा व्यवसाई की हुई मौत,फैली सनसनी,कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बेललबनिया गांव निवासी, अशोक कुमार गुप्ता,उम्र 40 वर्ष की दर्दनाक मौत,उनकी बाइक को नीलगाय से टकराने से हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को जानकारी मिली है कि अशोक कुमार गुप्ता पेशे से दवा व्यवसाई हैं,वह अपने बेटे सचिन कुमार के साथ शाहिदा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे,पूजा के बाद दोनों पिता/पुत्र बाइक से अपने घर बेलवानिया लौट रहे थे,इसी दौरान जमुनिया के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई,जिससे बचने के लिए उनका बाइक और नियंत्रित हो गया,उनका बेटा सचिन कुमार घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया पिता विंध्याचल शाह,माता वृंदा देवी,पत्नी दुर्गावती देवी, बेटेअनमोल कुमार व सचिन कुमार,बहु राधिका कुमारी तथा भाई रामजी साह और कन्हैया शाह समेत सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई,सभी ग्रामीण उनके घर पर जाकर ढारस दे रहे हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
42

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap