Tranding
Sun, 08 Nov 2026 01:56 AM

अवैध रुप से सड़को के किनारे लगाये गये ठेलों/दुकानों को हटवाकर नये सिरे से व्यवस्थापित कराने का निर्देश।

बेतरतीब ढंग से लोगों द्वारा खड़े किये गए वाहनों से लगाते जाम।

अवैध रूप से सड़को के किनारे खाने-पीने की दुकानो ठेले लगाने से लगते जाम।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा गोरखपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने तथा आम जनमानस को जाम के कारण होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिलाने हेतु आज गोरखपुर शहर के अम्बेडकर चौराहा, गोलघर मार्केट, इन्दिरा बाल विहार एवं अन्य महत्वपूर्ण भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान पाया गया कि उपरोक्त स्थानों पर अत्यधिक संख्या में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बेतरतीब ढंग से लोगों द्वारा खड़े किये जाते है तथा अवैध रुप से सड़को के किनारे खाने-पीने की दुकाने ठेले लगाये जाते है जिससे आम जनमानस को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि अम्बेडकर चौराहा के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट के आगे सड़क के किनारे जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड कार्यालय के बगल में बहुत बड़े क्षेत्रफल की जमीन खाली पड़ी है जो सरकारी जमीन प्रतीत हो रही है। इसी प्रकार इन्दिरा बाल विहार चौराहा के पास ज्ञान ज्योति विद्यालय के सामने भी काफी खाली पड़ी जमीन है तथा चौराहे के दूसरी तरफ भी बड़े क्षेत्रफल की सरकारी खाली पड़ी जमीन है। यदि उपरोक्त खाली पड़े स्थानों पर वाहनों की पार्किंग कराये जाने की व्यवस्था स्थापित की जा सके तो काफी हद तक गोलघर की तरफ आने-जाने वाले आम लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है तथा आवागमन में सुगमता हो सकती है। उपरोक्त खाली पड़ी जमीनों के बारे में पता लगाकर पार्किंग स्थल के रुप में व्यवस्थापित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अवैध रुप से सड़को के किनारे लगाये गये ठेलों/दुकानों को हटवाकर नये सिरे से व्यवस्थापित कराने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

यदि उक्त स्थानों पर पार्किंग व्यवस्थापित करवा दी जाये तो गोरखपुर शहर के उपरोक्त महत्वपूर्ण चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जायेगी, यातायात सुचारु रुप से निर्वाध गति से संचालित होगा तथा जाम के कारण आम जनमानस को होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap