Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:45 AM

नेत्रहीन व मूक वधिर, तलाकसुदा, विधवा का बसेगा घर।

सामूहिक विवाह के लिए दिव्यांगजन करवा सकते हैं पंजीकरण

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

विकलांग एसोसिएशन ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में दिव्यांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह हेतु पंजीकरण किया गया| आज नेत्रहीन, मूक वधिर दिव्यांगजन, तलाकसुदा व विधवा का रिस्ता तय हुआ | 25 नवम्बर को सामूहिक विवाह मे इनका घर बसेगा | यह जानकारी विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने दी है। 

वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों का परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह 25 नवम्बर को आयोजित किया गया है| प्रति दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में पंजीकरण करवाया जा सकता है!आज के शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap