अपराध की साजिश रचते हुए दो शातिर अपराधी हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए दो युवकों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है,दो अन्य भागने में सफल रहे,उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरोगा जितेंद्र कुमार दीवा गस्ती कर रहे थे,इसी दौरान सूचना मिली कि किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए बेतिया छपवा पथ पर मछली लोक नजदीक चार युवक संदिग्ध हालत में खड़े हैं,सूचना उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी,इस आलोक में एक टीम का गठन करते हुए संभावित स्थल पर भेजा गया,टीम में शामिल पुलिसअधिकारियों में जितेंद्र कुमार का सहयोग करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया,उनकी पहचान मझलिया थाने के जोकटिया निवासी,शकीर आलम और लालसलैया निवासी,इरफान आलम के रूप में की गई है,इनके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस,मोबाइल भी जप्त कर लिया गया,पूछताछ के क्रम में इन युवकों ने अपराधी घटना को अंजाम देने हेतु खड़ा होना स्वीकार किया है,वहीं फरार हुए दो युवकों के संबंध में जानकारी दी,दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है,छापेमारी टीम में तकनीकी शाखा के पुलिस निरीक्षक ज्वाला कुमार सिंह,रमेश कुमार,मुफस्सिल के जितेंद्र कुमार, हवलदार, अजीत कुमार सिंह,सिपाही,मनोज कुमार मिश्रा, फहीमअहमद खान और बबलू कुमार शामिल थे।