Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:19 PM

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जनपद महराजगंज एक शांतिप्रिय जिला है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी त्यौहार भी सकुशल सम्पन्न होंगे, लेकिन इसके लिए हमे परस्पर सहयोग व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि जनपद में रोस्टर के अनुसार ही कटौती हो। अवैध कटौती की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को विद्युत विभाग के माध्यम से आयोजन स्थलों, रामलीला मैदानों आदि पर विद्युत सुरक्षा के आवश्यक निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय ने सीएमओ को विसर्जन स्थलों पर मोबाईल हेल्थ टीम तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही साफ-सफाई व स्वच्छ जलापूर्ति हेतु सभी ईओ/बीडीओ को निर्देशित किया। उन्होंने सीमावर्ती थानों में विशेष सतर्कता और शराब व मादक पदार्थों पर नियंत्रण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पालन सुनिश्चित करें और परस्पर समन्वय के साथ काम करें । साथ ही जनता के साथ भी संवाद बनाये रखें, ताकि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराया जा सके।

Karunakar Ram Tripathi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap