Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:41 PM

समेकित जांच चौकी डोभी से 299 कार्टून विदेशी शराब जप्त, चालक गिरफ्तार।

बरामद शराब बंगाल से होते हुए झारखंड के रास्ते बिहार में लाकर करनी थी खपत 

गिरफ्तार चालक यूपी के गोंड्डा जिले का है रहने वाला 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

उत्पाद विभाग के पुलिस अधिकारियों को एक बड़ी सफलता मिली है।बीते रात जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी से गुजर रहे एक मिनी ट्रक से 299 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया हैं। बरामद शराब पश्चिम बंगाल से होते हुए झारखंड के रास्ते बिहार में खपाने की तैयारी से लाया गया था। बरामद मिनी ट्रक पर रुई के ढ़ेर में शराब की बोतले छुपा रखा था,जिसे गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने उक्त ट्रक से तलाशी लेनी शुरू की।इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो यूपी के गोंडा जिले का रहने वाला हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि बीते रात करीब 8:30 बजे वाहन जांच के दौरान झारखंड की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रक डीसीएम की तलाशी ली गई ,जो ऊपर से रुई का गट्ठर लगा था।गट्टर हटते ही पुलिसकर्मी भौचक रह गए। उस पर विदेशी शराब की 299 कार्टून लगा था जिसे जप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जप्त वाहन बंगाल से आ रही थी और उस पर लदा शराब बिहार में खपाने की योजना थी। इस सिलसिले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार चालक का नाम प्रभाकर सिंह है,जो यूपी के गोंड्डा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के पथरा गांव का रहने वाला है। सहायक आयुक्त ने आगे बताया कि बरामद शराब की मात्रा 2673 लीटर है जो विभिन्न साइज के बोतलों में पैक हैं। इस अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों में निरीक्षक प्रणेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार समेत अन्य जवान थे।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap