Tranding
Wed, 03 Jun 2026 04:29 AM
धार्मिक / Nov 11, 2023

दीपावली आज,श्रेष्ठ छःमुहूर्त 5:40 से 8:16,रात 2.32 तक।

दीपावली पर विशेष: --

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दीपावली का महान पर्व पौराणिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व रखता है,इसमें कई शुभ मुहूर्त होते हैं,कई विभिन्न मौके पर विभिन्न मुहूर्त के अनुसार लोग इस पर्व को कई स्तर पर पूजा पाठ का विशेष ध्यान रखते हैं।इस वर्ष दिवाली के अवसर पर लक्ष्मी पूजा के लिए छःमुहूर्त विशेष रूप से हैं, जो दोपहर 1:15 से रात 2:32 तक रहेंगे,इनमें हर वर्ग के लोग घर,दुकान,ऑफिस और कारखाने में अपने हिसाब से खास मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं।दीपावली पर कई ऐसे शुभ योग भी बना रहे हैं,जो लक्ष्मी पूजन से लेकर नए कामों की शुरुआत के लिए भी शुभ रहेंगे।दीपावली पर आठ शुभ योग बन रहे हैं,इनमें पांच राजय योग और अन्य तीन शुभ योग रहेंगे,ऐसा संयोग पिछले 700 साल में कभी नहीं बना था। दीपावली पर गज केसरी,हर्ष,उभयचरी,काहल, और दुर्घरा,नाम के पांच राज् योग बन रहे हैं,जो शुक्र,बुद्धू, चंद्रमा, और गुरु की स्थिति में बनेंगे,इनके अलावा महा लक्ष्मी,आयुष्मान और सौभाग्य भी बन रहे हैं,लक्ष्मी पूजा के वक्त ऐसा संयोग सदियों में बनता है। दीपावली पर बन रहे शुभ योग उद्योगपति और व्यापारियों के लिए बेहद शुभ माने जा रहे हैं। आज बन रही ग्रह स्थिति समृद्धि देने वाली योग होगी,जिसे दूरसंचार, शेयर मार्केट,सराफा,कपड़ा, तेल और लोहे से जुड़े मशीनरी काम करने वालों को फायदा होगा। चंद्रमा, बुध,राहु,शनि के नक्षत्र में रहेंगे,जिससे उद्योग और टेलीकम्युनिकेशन,फील्ड वालों के लिए बड़े बदलाव वाला समय रहेगा,साथ ही उम्मीद से ज्यादा मिलने के भी योग बनेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap