Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:10 AM

धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बंद हो, कल्यानपुर बुद्धा पार्क में कूड़ाघर निर्माण बंद हो।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

 कानपुर नगर में भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के बैनर तले महामहिम राष्ट्रपति महोदया को जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया जिसके माध्यम से कानपुर नगर के सभी अंबेडकर वादी सामाजिक संगठनों ने सामूहिक रूप से यह मांग रखी की बुद्धा पार्क में हो रहे अतिक्रमण एवं कूड़ा घर के निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए तथा भारत में हो रहे धार्मिक अल्पसंख्यकों के ऊपर अन्याय अत्याचार को जल्द से जल्द बंद किया जाए क्योंकि कभी चर्चाॅ पर हमले हो रहे हैं कभी बुद्ध विहारों पर कब्जे किए जा रहे हैं तथा मुसलमान को माब्लींचिंग करके मार दिया जा रहा है इन सबके विरोध में पास्टर जितेंद्र, पादरी सेमअल सिंह हाजी कुद्दूस साजिद मास्टर बौद्ध धर्म के अनुयाई भंते अंगुलिमाल ,दलित पैंथर के अध्यक्ष धनीराम पैंथर ,मूल निवासी महिला संघ की प्रदेश सचिव बबली गौतम , प्रेमी बौद्ध ,प्रशांत जायसवार,राम सजीवन ,नवीन गौतम एडवोकेट,कमल कुमार एडवोकेट ,राजेश गौतम, आकाश सिंह बादल, एडवोकेट डब्बू सेठ, विजय सेन, हरिश्चंद्र, मनोज दिवाकर ,जय कठेरिया, वीरेंद्र बहुजन, उमेश पैंथर ,जीतू पैंथर ,अशोक कुमार बामसेफ प्रदेश सचिव आदि के अलावा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे इस मौके पर बबली गौतम प्रदेश सचिव मूल निवासी महिला संघ ने बताया की संपूर्ण भारत में एससी एसटी ओबीसी समुदाय के लोगों को आरक्षण की व्यवस्था प्रदान की गई है परंतु एनडीए की सरकार जब से देश में आई है तब से जीरो बैलेंस में जो एडमिशन इन समुदाय के छात्रों के होते थे जैसे मेडिकल ,इंजीनियरिंग, B.Ed बीटीसी, नर्सिंग इत्यादि व्यवसाय कोर्स करने व छात्रवृत्ति की व्यस्था थी वह पूर्णता समाप्ति कर दी गई है जिस कारण आर्थिक रूप से परेशान इन समुदाय के छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है जीरो बैलेंस की व्यवस्था, छात्रवृत्ति अभिलंब लागू की जाए। इस मौके पर ईसाई समुदाय के पास्टर जितेंद्र ने कहा कि चर्चो पर हमले बंद किये जाये तथा धार्मिक भेदभाव के आधार पर अत्याचार बंद हो ।इस मौके पर बौद्ध धर्म के अनुयाई भंते अंगुलिमाल ने कहा कल्याणपुर क्षेत्र में बीएसपी के शासनकाल में बुद्धा पार्क का निर्माण कराया गया था उक्त पर मेंन गेट के ठीक बगल में वर्तमान में सरकार के इसारे पर कानपुर नगर निगम द्वारा असंवैधानिक तरीके से कूड़ा घर निर्माण किया जा रहा है इसके विरोध में कानपुर के समस्त अंबेडकरवादी अनुयाइयों ने इसका घोर विरोध किया है शासन से मांग है कि इसके निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए।

इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व धनीराम पैंथर के द्वारा किया गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap