Tranding
Thu, 16 Apr 2026 12:44 AM

नेशनल लोकतान्त्रिक पार्टी की चौपाल का गुटैया गांव मे आयोजन किया गया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कानपुर देहात जनपद की विधानसभा अक्बरपुर रनिया में नेशनल लोकतान्त्रिक पार्टी के युवा नेता सोनू शाह द्वारा आयोजित एक नेशनल लोकतान्त्रिक पार्टी की चौपाल का गुटैया गांव मे आयोजन किया गया इस चौपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) डॉ.सुहैल चौधरी ने चौपाल में आए हुए ग्रामीणों से आह्वान किया कि आप लोग नेशनल लोकतान्त्रिक पार्टी से जुड़ने का काम करें,नेशनल लोकतान्त्रिक पार्टी ने हमेशा किसान,मजदूर,व्यापारी, दलित,पिछडो,अतिपिछडो  के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है,युवा मुस्लिम परिषद के राष्ट्रीय महासचिव फईम मेवाती ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यको का हित नेशनल लोकतान्त्रिक पार्टी  में सुरक्षित है राष्ट्रीय महासचिव ने युवाओं का आह्वान किया कि आप लोग नेशनल लोकतान्त्रिक पार्टी से जुड़े आपको पार्टी में सम्मान एवं आपके स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी,युवा नेता सोनू  शाह ने रनिया विधानसभा की जनता को विश्वास दिलाया कि मेरे दरवाजे आपके लिए रात के 12:00 बजे भी खुले है और आपकी समस्याओं के लिए मैं हमेशा संघर्ष करता रहूंगा,नेशनल लोकतान्त्रिक पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव रविकांत शर्मा ने भी चौपाल को संबोधित किया !
इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा मुस्लिम परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान,फूल सिंह पाल, शमशाद सिद्दीकी,सैयद बिन फारुकी,सद्दाम हुसैन, विमलेश वर्मा,रवि गौतम, हरीबाबू,राम लखन,शिवम, आलोक,आदर्श,राजवीर, आदित्य कुमार,अनीश, आशीष,सुदीप,डॉ.राघवेंद्र नायक,अरमान सिंह,राम लखन,रामबाबू,श्री कृष्ण,ठाकुर प्रसाद,गिरीश गौतम,नरेंद्र मास्टर जी,रमेश गौतम,अरुण गौतम आदि लोग उपस्थित रहे !

Karunakar Ram Tripathi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap