Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:20 PM

निरीक्षण के क्रम में स्टेशन अधीक्षकों व रेल कर्मियों पर हुई कार्रवाई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बगहा स्टेशनअधीक्षक आर आर पांडे,संतोष कुमार पांडे, व कुमारबाग स्टेशनअधीक्षक, अजय कुमार सहित पांच रेल कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई होना निश्चित है। इस बात की जानकारी संवाददाता को सीनियर डीओएस, निलेश कुमार ने बताया कि सुगौली बाल्मीकिनगर रेलखंड के कुमारबाग सहित कई ऐसे रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया गया, इसदौरान,कुमारबा स्टेशन अधीक्षक,अजय कुमार, बगहा स्टेशनअधीक्षक,आर आर पांडे व संतोष कुमार के साथ-साथ दो पैटमेन के कार्य में लापरवाही मिली,जिस पर सीनियर डीओएस ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त सभी रेल कर्मियों पर निलंबन की अनुशंसा विभागीयअधिकारी, को की है। बाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के बीच लगभग 10 किलोमीटर नई रेल लाइन के दोहरीकरण व विद्युतीकरण के शुभारंभ में शामिल होने का सीनियर डीओएस बगहा पहुंचे थे,इस दौरान उन्होंने विभिन्न रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया,जिसमें इन कर्मियों के लापरवाही सामने नजरआई, जिसके कारण इन सभी पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap