Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:34 PM

निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा दवाई वितरण शिविर।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

श्री छावनी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रोटरी क्लब कानपुर चैंबर एवं हेरितेज के सहयोग से ए एस जी आई हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा जिसमें उसी दिन निशुल्क चश्मा एवं दवाई का वितरण भी किया जाएगा ।यह अपने आप में एक अनूठा एवं परम पावन प्रयोजन है जिसे ए एस जी आई समूह ने मूर्त रूप देने का प्रण किया है ।कमेटी अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने बताया कि छावनी रामलीला प्रभु लीला द्वारा वर्तमान की पीढ़ी को सनातन धर्म से अवगत कराने के अलावा पिछले कई वर्षों से विभिन्न वैश्विक सामाजिक संगठनों जैसे कि रोटरी , लायंस , फ्रीमेसन इत्यादि के साथ मिलकर समय-समय पर मानव सेवा कार्य करती रही है । इस क्रम में ए एस जी आई हॉस्पिटल द्वारा किया गया चैरिटी कार्य एक नया मापदंड बनाएगी ।आज इस प्रोजेक्ट की विधिवत आधिकारिक घोषणा की गई एवं इस शिविर के आधिकारिक पोस्टर जारी किए गए । ।

शिविर दिनांक 17 सितंबर इतवार को छावनी रामलीला मैदान , रेल बाजार में प्रातः 9:30 बजे से आरंभ होगा जो देर शाम तक चलने की उम्मीद है!ए एस जी हॉस्पिटल के आशुतोष पाल जी ने बताया कि हमारा लक्ष्य कम से कम 700 आर्थिक रूप से कम सौभाग्यशाली लोगों को मुफ्त चश्मा देने का है और ज्यादा से ज्यादा आम नेत्र समस्याओं के लिए दवाई वितरण करेंगे । इसके साथ ही नेत्र परीक्षण में अगर कोई सर्जरी के लायक आएगा तो उसको एक बेहद सब्सिडाइज्ड मूल्य पर चिकित्सा सुविधा या शल्य क्रिया की सुविधा दी जाएगी । इस अवसर पर ए एस जी आई हॉस्पिटल की तरफ से आशुतोष पॉल , रोटरी संस्था की तरफ से रो अरविंद गुप्ता , रो सुनील अग्रवाल एवं छावनी रामलीला कमेटी की तरफ से सिद्धार्थ काशीवार अध्यक्ष , रामशंकर वर्मा मुख्य कार्यवाह , विकास राजपूत कार्यवाह , शिवम सविता कार्य समिति सदस्य इत्यादि उपस्थित रहे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
178

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap