Tranding
Tue, 14 Apr 2026 05:18 AM
मनोरंजन / Jul 24, 2023

हम तुम चोरी से गीत सुनकर मंत्रमुग्ध।

मुकेश की 100 वी वर्षगांठ के अवसर पर।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

इंडिया फिल्म्स एण्ड फ्रेटरनिटी एसोसिएशन के द्वारा सदाबहार गायक मुकेश की 100 वीं जन्म दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर संगीत प्रेमियों ने मुकेश को उनके गए कुछ 

सदाबहार रोमांटिक गीतों को गाकर अपनी श्रद्धांजलि भेंट की ।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष भानु प्रकाश शुक्ल ने एकल गीत तेरी निगाहों पे मर मर गए हम , तथा सोनी सक्सेना जिले साथ युगल गीत जे हम तुम चोरी से, फूल तुम्हें भेजा है खत में , इब्तदा ए इश्क में हम ,क्या खूब लगती हो गीत गाकर प्रांगण को रोमांटिक बना दिया वहीं मोहन सक्सेना ने कभी कभी मेरे दिल में , डी के भारद्वाज ने कहीं दूर जब दिन ढल जाए, सुरेश बॉक्सर ने डम डम डिगा डिगा गीत गाकर अपने प्रिय गायक को श्रद्धांजलि दी ।

इस मौके पर समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार व 32 वर्ष से शिक्षक का कार्य करने वाले दिलीप कुमार मिश्रा को गुरू गरिमा सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष जितेंद्र ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा हमे बताया कि जल्द ही आओ एक वृक्ष गोद लें कार्यक्रम के तहत उपस्थित दर्ज कराएंगे।

इस मौके पर ओम द्विवेदी, एन पी सिंह गौर,दिनेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
253

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap