नवागत उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रदीप कुमार सिंह का बार एसोसिएशन ने परिचय कार्यक्रम किया आयोजित।
कैम्पियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
तहसील सभागार में नवागत उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रदीप कुमार सिंह का बार एसोसिएशन के तत्वाधान में बार अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव की अध्यक्षता व मंत्री गोविंद शरण पाठक के संचालन में आयोजित परिचय कार्यक्रम में नवागत उपजिलाधिकारी का स्वागत कर बार व बेंच के मध्य समन्वय स्थापित कर न्यायिक कार्य सुचारू रूप से शुरू किये जाने की बात कही गयी।इस अवसर पर नायब तहसीलदार हंसराज प्रसाद,शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह,उपाध्यक्ष प्रभात यादव,जयहिंद,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,सुधीर चतुर्वेदी, गोपाल प्रसाद,नागेंद्र नाथ मिश्र, हरी बाबू,राम सिद्ध यादव,प्रभु नारायण यादव,सुनील मिश्र,श्रवण त्रिपाठी, संजय ,बृजेश, जैनुल आबदीन, श्रीभागवत मौर्य,छोटेलाल, राकेश गौतम,अभिनव जायसवाल, शैलेंद्र यादव,दिनेश मिश्र,नरसिंह यादव,हेमंत यादव,पेशकार अरविंद श्रीवास्तव सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।