Tranding
Sun, 07 Jun 2026 04:54 AM

अर्जक संघ ने कराया आडंबर रहित वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन

वर-वधू ने एक दूसरे को गले में वरमाला डाल ली समता का व्यवहार व आचरण करने का प्रतिज्ञापन

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार

महामना बुद्ध की पावन धरती पर परंपरागत आडंबरों व कुरीतियों को नकारते हुए विज्ञान व संविधान पर आधारित संगठन अर्जक संघ के तत्वावधान में बीते मंगलवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में जिले के बोधगया प्रखंड के बैजनबीघा गांव के रहने वाले दिवंगत शिवरतन मांझी की पुत्री रजंती कुमारी का विवाह इसी जिले के बाराचट्टी प्रखंड के दरबार गांव निवासी शिवकुमार मांझी के पुत्र सुधीर कुमार के साथ प्रतिज्ञापन व गले में माला डालकर कराया गया। पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद यादव की अध्यक्षता व अर्जक संघ के जिला मंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी की संचालन में उक्त वैवाहिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गया कॉलेज के पूर्व भूगोल विभागध्यक्ष प्रो.रामकृष्ण प्रसाद यादव ने किया तथा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अर्जक संघ विषमतामूलक संस्कृति पर आधारित ऊंच-नीच की व्यवस्था को समाप्त कर मानववाद पर आधारित सांस्कृतिक व्यवस्था को अपनाने पर बल दिया ।वहीं शोषित नेता राम भजन मानव ने वर-वधू को प्रतिज्ञापन कराया जिसमें एक दूसरे के प्रति समता का व्यवहार व आचरण करने तथा मानव मानव की बराबरी वाले समाज की विकास व समृद्धि में योगदान देने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जाने-माने मानववादी अर्जक गायक परमेश्वर अर्जक ,मुकेश अर्जक व भिखारी अर्जक ने मानववादी व आडंम्बर रहित गीतों के माध्यम से वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को जागरूक करने व अंधविश्वास तथा पाखंड को उखाड़ फेंकने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अनेक गणमाण्य लोगों ने वर-वधू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त किया। शुभकामना व्यक्त करने वालों में भंते रूपाली ,अर्जक संघ के जिला सहायक मंत्री संजय मंडल, मनोज मंडल, संजय मांझी, कपिल मंडल ,विकास कुमार आदि प्रमुख थे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने इस तरह के वैवाहिक कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Karunakar Ram Tripathi
34

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap