Sat, 13 Jun 2026 01:57 PM

पठान मूवी चल रहे सिनेमा हॉल में युवक द्वारा पर्दा फाड़ने पर मचा बवाल,युवक हिरासत में।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

जिला के चनपटिया स्थित लाल टॉकीज के सिनेमा घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब फिल्म पठान को देखने आए एक युवक ने चाकू से सिनेमा हॉल का पर्दा फाड़कर युवक फरार हो गया।पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी दोनो युवक को गिरफ्तार किया।पठान मूवी देखने गए सिनेमा हॉल में दर्शकों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी,युवक को ऐसा करने से लोग काफी गुस्से में आ गए,लाल टॉकीज सिनेमा हॉल के मालिक,रिजवानअंसारी ने संवाददाता को बताया कि सिनेमा हॉल में पठान मूवी चल रही थी, इसी दौरान एक युवक ने चाकू से सिनेमा के पर्दे को फाड़ दिया, इसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के संबंध में,चनपटिया प्रभारी थाना अध्यक्ष,अरुण कुमार चौधरी ने संवाददाता को बताया कि हॉल में सिनेमा देखने के दौरान पर्दा फाड़ने की सूचना पर पुलिस सिनेमा हॉल पर पहुंची थी। मौके से दो युवक को हिरासत में लिया गया,उससे पूछताछ की जा रही है। पर्दा फाड़ने वाले युवक की पहचान की जा रही है,हालांकि अभी मामले में सिनेमा हॉल के मालिक के द्वारा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हो सका है,आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap