Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:00 AM

डिजिटल फेस ड्यूटी करने से सफाई कर्मचारियों को बहुत कठिनाइयों का सामना

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी कानपुर महानगर के अध्यक्ष दीपक खोटे वाल्मीकि के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा ज्ञापन के दौरान बताया कि उ०प्र० सरकार ने सफाई कर्मचारियों की डिजिटल फेस ड्यूटी प्रातः 5:30 बजे करने से सफाई कर्मचारियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे महिला सफाई कर्मचारियों के सामने एक विकराल समस्या खड़ी हो गई है। महिला सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी के कारण अपने बच्चों को स्कूल नही भेज पा रही है जिससे दलित समाज व सफाई कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा से दूर रखने के लिए एक सोची समझी साजिश के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मचारियों की डिजिटल फेस ड्यूटी 5:30 बजे सुबह कर दी है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा दलित समाज खासकर सफाई कर्मचारियों का भरपूर उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी किसी भी कीमत में बर्दास्त नही करेगी। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश में बाल्मीकि समाज ही ऐसा समाज है जो दूसरो द्वारा फैलाई गई गन्दगी मल मूत्र कूड़ा आदि की सफाई करके जनता को सबसे पहले नई सुबह का तोहफा देता है। आगे बताया कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती नही करके शोषण कर रही है। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की भर्ती तीन श्रेणी में करके शोषण कर रही है। पहली श्रेणी में प्रतिमाह 7,000/- संविदा आचनिक तथा दूसरी श्रेणी में 9,200/- प्रतिमाह पर आउटसोर्सिंग तथा तीसरी श्रेणी में 24,000/- में संविदा चयनी पर रखा जाता है। जिनसे 8 घंटे से ज्यादा काम लिया जाता है।

दीपक खोटे महानगर अध्यक्ष लो०वा० हाजी फजल महमूद,महानगर अध्यक्ष के के शुक्ला प्रदेश. सचिव संजय सिंह बंटी सेंगर महानगर महासचिव, शैलेन्द्र यादव मिन्ट,वरि० उपाध्यक्ष, शादाब आलम अध्यक्ष यूथ बिग्रेड,अनूप यादव अध्यक्ष छात्र सभा

चन्दन कोरी,प्रमुखमहासचिव लो०वा०

महेश कनौजिया अध्यक्ष कार्यक्रम में मौजूद जीतू कैथल,राहुल धनविक,ऋषि पाल,अंकित यादव, आयुष वाल्मीकि,धनराज, अमन बक्सरिया, साहिबे आलम कोषाध्यक्ष रौनक वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि, श्याम वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, उपाध्यक्ष दाऊद, विजय कनौजिया,सुमित वाल्मीकि, अजय बाल्मीकि साहिबे आलम कोषाध्यक्ष,आदि लोग रहे!

Karunakar Ram Tripathi
48

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap