Tranding
Thu, 23 Apr 2026 01:37 AM

मध्य विद्यालय बहेराडीह में किया गया पोषण पखवाड़ा का आयोजन

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बीते 9 से 24 अप्रैल 2026 तक पूरे देश में आयोजित होने वाले आठवां पोषण पखवाड़ा के मद्देनजर जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह के प्रांगण में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी ने बतायी कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को दूर भागना और जन भागीदारी के माध्यम से पौष्टिक भोजन ,गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बतायी कि पोषण पखवाड़ा मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य कुपोषण की समाप्ति और देश से कुपोषण, एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को खत्म करना है। साथ ही जागरूकता फैलाना,संतुलित आहार और पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है ।किशोर, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली माता के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। यह पखवाड़ा भारत सरकार के मिशन पोषण 2.0 के तहत आयोजित आठवां संस्करण है ,जिसके तहत पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क के विकास का अधिकतम करना है। यह अभियान कुपोषण मुक्त भारत के लिए बच्चों के शुरुआती मानसिक व शारीरिक विकास पर केंद्रित है ।उन्होंने बतायी कि नियमित रूप से प्रोटीन, आयोडीन ,कैल्शियम ,विटामिन, वसा एवं हरी साग सब्जियों को अपने खाना में अवश्य लें। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रगेबुल हसनैन ,नीरज कुमार, धीरू कुमार एवं विद्यालय के बच्चे भी उपस्थित थे।

India khabar
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap