Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:27 AM
शिक्षा / May 14, 2025

सोफिया स्कूल की छात्रा सनारा जैदी ने 96% अंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव।

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान।

सेंट एंजिला सोफिया सीनियर सैकंडरी स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा सनारा जैदी ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में 96% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। नौरीन कौसर एवं डॉ. नाज मियां जैदी की सुपुत्री सनारा की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा शुभार्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की है।

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि सनारा जैदी का यह परिणाम समर्पण, परिश्रम और परिवार के सहयोग का प्रतीक है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जिले से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स में सनारा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। स्कूल प्रिंसिपल एवं समस्त टीचर्स ने कहा कि सनारा जैसे स्टूडेंट्स की सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap