Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:00 PM

कचरे में मानव भ्रूण को फेंका, कुत्ते व सूअर का लुकमा बना, मानवता हुई शर्मसार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के इलाराम चौक के पास लादूराम गोला के निकट 6 महीने के मानवभ्रूण को फेंका पाया गया,जिस कुत्तेऔर सूअर नोचकर खा रहे थे। घटना का एक वीडियो सामने आया,इसमें मानव भ्रूण साफ दिख रहा था,उसके कई टुकड़े कर जानवर खाते हुए दिख रहे थे। वीडियो को लेकर रोटी बैंक परिवार ट्रस्ट केअध्यक्ष, राहुल राज् ने कहा कि डॉक्टर दिलीप कुमार जो कि रोटी बैंक परिवार ट्रस्ट के मेंबर हैं, उनके क्लीनिक के पास मानव भ्रूण मौजूद था,किसी ने उसे वहां फेंक दिया था,जब तक बात की जानकारी लोगों की मिली तब तक उसके सर और पैर को जानवर खा चुके थे, उन्होंनेआगे कहा के 5 महीने पहले भी घटना हुआ है,इस क्षेत्र में कई अवैध नर्सिंग होम का संचालन किया जाता है, ऐसीआशंका जताई जा रही है कि किसी नर्सिंग होम के स्टाफ ही इस तरह की घटना किए हैं,इन लोगों ने हीअवैध तरीके से गर्भपात कराकर भ्रूण को फेंक दिया।इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कई अवैध नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं,अवैध गर्भपात कराए जाते हैं,ऐसीआशंका जताई जा रही है कि इन्हीं नर्सिंग होम में गर्भपात के बाद नाजायज मानव भ्रूण को फेंक दिया दिया गया।लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है,इससे पहले भी कई नवजात शिशुओं को कूड़े पर फेंका जा चुका है,इसके बाद भी प्रशासन कीओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसकेअलावा रोटी बैंक के अध्यक्ष,राहुल राज ने संवाददाता को बताया कि अगर समय रहते घटनाओं को नहीं रोका गया तो ऐसे मामले बढ़ते ही रहेंगे।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर स्थानी लोग पुलिस और जिला प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap