Tranding
Sat, 30 May 2026 12:45 PM

राष्ट्र निर्माण में करें मतदान : डा. विजय मिश्र

संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के प्रोफेसर डा. विजय कुमार मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में हम सभी को मतदान का अधिकार मिला है। राष्ट्र निर्माण में यह सबसे बड़ा योगदान है। इसमें युवाओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। नव मतदाता भविष्य के भाग्य विधाता हैं। स्वयं मतदान करने के साथ अन्य को भी जागरूक करें।जिला प्रभारी संतकबीर विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगहर में मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे। परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महाउत्सव में हम सबको लगकर अधिकतम मतदान करने की आवश्यकता है। जिससे अधिकतम जनभागीदारी वाला जनप्रतिनिधि लोकसभा में पहुंचे। स्वच्छ एवं मजबूत सरकार का निर्माण संभव हो सके। आने वाले चरणों में हम सबको और अधिक मत प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता है। हम सबको ऐसी सरकार चुनने की आवश्यकता है जो जाति, धर्म, मत और मजहब से ऊपर उठकर सर्व समाज के हित में कार्य करने वाली हो। भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक एवम सांस्कृतिक विकास कर सके। प्रबंधक डा. राकेश मिश्रा ने कहा कि हम सबका वोट अत्यंत बहुमूल्य है। भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद एवं तुष्टिकरण से ऊपर उठकर देश और समाजहित में कार्य करने वाली सरकार चुनने की आवश्यकता है। जिला संगठन मंत्री आलोक मिश्रा ने कहा कि अभाविप मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरूक कर रही है। प्रांत सहमंत्री माधवेन्द्र तिवारी ने कहा कि नवमतदाताओं की भूमिका लोकतंत्र के महापर्व में अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला संयोजक रविशंकर सिंह, डा. रत्नेश कुमार मिश्रा, हर्षित पांडेय, अराध्य धर द्विवेदी, अनुपमा, श्रेयांशी दूबे आदि ने संबोधित किया। 

-----------------

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap