Tranding
Fri, 29 May 2026 04:34 AM
राजनीति / Aug 07, 2025

भाजपाइयों ने भाजपा विधान परिषद सदस्य एवं कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रभारी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने सुंदरकांड कर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता की दीर्घायु एवं प्रदेश एवं क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि हेतु व अपने कार्यों को पूर्ण कर उनके दीर्घायु की कामना की।शिवराम सिंह एवं वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी एवं संजय वन सामाजिक संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने किदवई नगर में संजयवन के बाहर राहगीरों ,बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को दही, जलेबी, फल वितरण किया। प्रदेश महामंत्री के चित्र पर लड्डू खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। वहीं के ब्लॉक किदवई नगर में गोवर्धनपुरवा बस्ती में जरूरतमंद बच्चों को कापी, किताबें, पेंसिल, रबर, पेंसिल बॉक्स, लंच बॉक्स आदि का वितरण किया गया। वहीं गौशाला में जाकर गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर अनूप गुप्ता के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की।प्रमुख रूप से जसविंदर सिंह, अचल गुप्ता, प्रवीण गुप्ता,डी के गुप्ता,हिमांशु पाल, दीपांकर मिश्रा, हिमांशु अरोरा,वासुदेव प्रजापति, अभिषेक निगम,प्रवीण मिश्रा,आदि मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap