Tranding
Wed, 17 Jun 2026 05:35 PM
अपराध / Jun 03, 2023

रंगदारी न देने पर मनबढ़ युवकों नें ढाबा मालिक को पीट।

अंशुल वर्मा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट के पास स्थित आज़ाद हिंद ढाबा के मालिक को मनबढ़ युवकों ने गोलबंद होकर बुरी तरह पीटा इस दौरान उन लोगों नें सोनें की चेन और 8 हजार रुपए नगदी भी छिन लिया और घमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जंगल कौड़िया टोला लक्ष्मीपुर निवासी यतीन्द्र पांडेय जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट के पास आज़ाद हिंद ढाबा चलाते हैं.शुक्रवार की रात में लगभग डेढ़ बजे एक दर्जन युवक आये और ढाबा में नाश्ता किए।.पैसा मांगने पर आनाकानी करने लगे और उलटे धौस जमाने लगे कि ढाबा चलाना है तो रंगदारी देनी पड़ेगी.रात में तो युवक चले गए।

शनिवार को अपराह्न डेढ़ बजे यही युवक गोलबंद होकर आ गए उस समय यतीद्र पांडेय घर से अपने ढाबा पर जा रहे थे।तभी अचानक मनबढ़ युवकों नें यतीद्र पांडेय पर हमला बोल दिया सरेआम सड़क पर ही यह मनबढ़ युवक यतीद्र पांडेय को पीटने लगे.आस -पास के लोग ज़ब दौड़े तो युवक धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस को दी गई तहरीर में यतीद्र पांडेय नें दो नामजद एवं 10 अज्ञात युवकों पर 8 हजार रुपए नगद और सोने की चेन भी ले जाने का आरोप लगाया है.पुलिस मामले की जांच क़र रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap