कांग्रेसजनों ने चुनाव आयोग से पूछे छह सवाल।
बोले- बिहार,नो एसआईआर
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
सदन से सड़क तक बस एक ही नारा, बोले बिहार नो एसआईआर l विगत कई दिनों से धारदार आंदोलन जारी है।
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मो. खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, विपिन बिहारी सिन्हा, राम सेवक कुशवाहा, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मो. शमीम आलम, कमलेश चंद्रवंशी, शिवनाथ प्रसाद मुन्ना मांझी आदि ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी चुनाव आयोग से इस सम्बंध में महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर जवाब मांगा हैl
पहला, बिहार के 61 लाख वोटरों का नाम विधानसभा चुनाव के समय इतनी जल्दबाजी में मतदाता सूची से क्यों हटाया जा रहा है?
दूसरा,अगर ये फर्जी थे,तो उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं हटाया गया?
तीसरा,क्या इन्हें जानबूझ कर रखा गया ताकि भाजपा को फायदा हो?
चौथा,अगर ये अवैध प्रवासी थे, तो गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे है?
पांचवा, बीएलओ खुद वोट जोड़- घटा रहे है आखिर किसके इशारे पर?
छठा, बहुजनों और गरीबो का वोट चुराने का हक चुनाव आयोग और भाजपा को किसने दिया?
नेताओ ने कहा कि आज संसद परिसर में कॉंग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सभी सांसद राहुल गांधी एवं मल्लिका अर्जुन खड़गे के नेतृत्व में सोनिया गांधी, प्रियंका गाँधी सहित इंडिया गठबंधन मे शामिल सभी दलों के सांसद उपस्थित होकर एसआईआर को फाड.कर कूडे दान में डाल कर भारी विरोध किया ।
नेताओ ने कहा हम कॉंग्रेसजन वोले बिहार नो एस आई आर के नारों को बुलंद करते हुए कोई बिहारवासी का नाम मतदाता सूची से हटाया नहीं जाये इसके लिए कॉंग्रेस नेतृत्व के दिशा निर्देश पर लगातार जनजागरण एवं जनआंदोलन करते रहेंगे।