Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:47 PM

18 मई को जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का होगा आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प काआयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प का आयोजन कर, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है,इसी कड़ी में 18 मई 2023 को भी जॉब कैम्प का आयोजन,जिला नियोजनालय के प्रांगण में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एलआइसी ऑफ इंडिया तथा एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस द्वारा इंश्योरेंस एडवाईजर पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक 40-40,एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस द्वारा डेवलपमेंट मैनेजर पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक 02अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर कार्य करना होगा।उन्होंने बताया कि निजी नियोजक,पद,योग्यता,उम्र, मानदेय,रिक्ति,कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap