Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:00 AM

जच्चा-बच्चा मौत के मामले में आरोपी चिकित्सक पकड़ाया।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया("पश्चिमी चंपारण)बिहार।

एक निजी क्लिनिक में जच्चा बच्चा मौत मामले में आरोपित चिकित्सक की गिरफ्तारी कर ली गयी है,लेकिन पुलिस से बच कर भागने में चिकित्सक छत से कूद जख्मी हो गया है। गिरफ्तार फर्जी चिकित्सक की पहचान, गौनाहा थाना के वंशपुर पिपरा गाँव निवासी,निर्भय राय के रूप में हुई है।पुलिस ने जख्मी चिकित्सक को अस्पताल लाया। इसी क्रम में अस्पताल पहुँचे चिकित्सक के परिजनों ने शिकारपुर के पुलिस पदाधिकारी, सत्येंद्र मांझी पर रुपए लेने और छत से गिरा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

चिकित्सक के परिजनों ने पुलिस पदाधिकारी के साथ गाली गलौज तक की,स्वय फर्जी चिकित्सक पुलिस पदाधिकारी,मांझी से उलझ पड़ा।इसी क्रम में शिकारपुर थाना के अन्य पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुँच चिकित्सक के परिजनों को समझा बुझा कर हंगामा को शांत कराया,साथ ही जख्मी चिकित्सक को पुलिस अभिरक्षा में बेतिया भेजा गया।एसडीपीओ, कुंदन कुमार ने संवाददाता बताया कि जच्चा बच्चा मौत में मामला सत्य पाया गया है।चिकित्सक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गई,किन्तु भागने के क्रम में उक्त चिकित्सक छत से कूद पड़ा, जिससे वह जख्मी हो गया। जांच में अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक,डॉ उत्कर्ष कुमार ने कमर में फ्रेक्चर होने की पुष्टि की,उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिये बेतिया रेफर किया गया है। रुपए लेने का आरोप निराधार है।उन्होंने बताया कि उक्त मामले में अन्य तीन आरोपित है,जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap