Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:40 PM

प्रधान सचिव उद्योग विभाग ट्रेंडर से निवेश करने का किया अहवान

ब्यूरो चीफ़ अजुम शहाब की रिपोर्ट। मुजफ्फरपुर, बिहार।

इन्वेस्टर मीट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह प्रधान सचिव उद्योग विभाग संदीप पाउंड्रिक ने कहा कि उद्योग की अ पार संभावना से लैस बिहार विशेषकर मुजफ्फरपुर के औधोगिक क्षेhvत्र में निवेश करे। ट्रेडर से आगे बढ़े,विनिर्माण क्षेत्र में पूंजी लगाए।रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़े। सरकार आपको तमाम प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराती है।उन्होंने कहा कि बियाडा के पास जमीन की कोई कमी है।अपना प्रोजेक्ट प्रोफाइल बनाकर हमे दे। हम आपको सभी से कन्वर्जेंस कर आपको निर्माण तक पहुंचाए। मोतीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में तो 50-60 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से जमीन दी जा रही है। बेला में 4.5 लाख वर्ग फीट जमीन पर शेड का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल टेक्सटाइल और लेदर उद्योग को प्राथमिकता दिया जा रहा है क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में रोजगार मिल जाती है।बिहार औधोगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 के तहत निवेशकों को विशेष सुविधा दी गई है।ब्याज अनुदान, एसजीएसटी,पूंजी निवेश आदि का निस्तारण सिंगल विंडो के तहत की जाती है।कई उद्यमियों ने अपने उद्योग विस्तार तथा विनिर्माण में सहमति जताई। डीएम प्रणव कुमार डीडीसी आशुतोष द्विवेदी भी उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap