Tranding
Fri, 29 May 2026 03:27 AM

दीवाली पर डायल112 के समर्थन में रंगोली के माध्यम से यूपी सरकार का विरोध।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

दीवाली पर्व पर समाजवादी छात्र सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान साहब के आदेश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने डायल112 महिलाओं के लिये "डायल 112 सेव गर्ल" की रंगोली के माध्यम से उत्तर प्रदेश की सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और कहा कैसे कोई सरकार इतनी बेबस और लाचार हो सकती है जो महिला सम्मान की बात करती है और महिलाओं का सम्मान करना भी नही जानती,दीवाली पर पर यूपी सरकार को महिलाओं के प्रति अपने मन का मैल भी साफ करना चाहिए!अखिलेश सरकार में जिन बेबस महिलाओं को 112 में नौकरी देकर उनको सामाज में सम्मान से जीने का हक दिया गया अब ये तानाशाही सरकार उनका हक छीने पर लगी है और उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap