Sat, 13 Jun 2026 12:37 PM

दो गुट के मारपीट छुड़ाने गए युवक पर कातिलाना हमला, हमलावर फरार,पुलिस तलाश में

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

दो गुट में हो रही मारपीट को छुड़ाने गए एक युवक पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया, साथ ही मौके वारदात से फरार हो गए,पुलिस तलाश में जुड़ गई है l घायल युवक के इलाज के लिए परियोजनाओं ने उसे जानकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में इलाजके लिए भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया,इस बात की जानकारी संवाददाता को सदर एसडीपीओ,विवेक कुमार दीप ने दी है l उन्होंने संवाददाता को बताया कि घायल युवक की पहचान मुकस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत पर्सरसाइन गांव निवासी, रामाधार माझी के 18 वर्षीय पुत्र,रितु कुमार के रूप में की गई है lपुलिस इस मामले को जांच कर रही है,जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा l एसडीपीओ ने संवाददाता को बताया कि पर्वतीय टोला के मनुयादव और मुकेश मलिक के बीच पुराने विवाद को लेकर हो रही मारपीट के मामलों में चाकू बाजी हुई है,इसमें रितु कुमार के पीठ में चाकू लगी है,वही मुकेश और उसका भाई गोलू भी हल्की चोट आई है l

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap