Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:18 PM

नागरिक रक्षक समिति के तत्वाधान में सिविल लाइन में गोष्ठी का आयोजन।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

नागरिक रक्षक समिति के तत्वाधान में सिविल लाइन स्थित कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ वर्ल्ड सोशल फोरम के दिल्ली से आए प्रतिनिधि विजय प्रताप ने संबोधित किया। जिसमें उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को दिल्ली में इंडिया सोशल फोरम की बैठक होने जा रही है जिसमें राष्ट्रीय स्तर की कमेटी का गठन किया जाएगा साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन की तिथि और स्थान भी तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छोटे-छोटे समूह बनाकर जागरूकता लाकर संघर्ष करने की जरूरत है। देश परिवर्तन चाहता है लोग परिवर्तन चाहते हैं बस ईमानदार अगुआकारों की जरूरत है। लखनऊ से आए मैत्री आश्रम के संस्थापक आलोक ने युवाओं में फैली निराशा को आशा में बदलने हेतु ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं विवेक शक्ति पत्रिका के संपादक कुलदीप सक्सेना ने किया बैठक में प्रमुख रूप से मोहम्मद नजीर, अशोक कुमार, देव कबीर, राकेश मिश्रा ,राजकुमार अग्निहोत्री, कुवंर जीत, इस्लाम खां आजाद ,मुर्तजा भाई ,कैलाश राजभर, गुड्डी, अजीत खोटे, राममोहन पाठक, राकेश बाजपेई, के के त्रिपाठी, सिद्धार्थ भास्कर ,श्याम सोनकर, मोहम्मद आरिफ खान, आदि लोगों ने शिरकत किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap