Tranding
Sat, 30 May 2026 01:15 PM

NSUI ने संतजेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,संतजेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधन, प्रधानाध्यापक के खिलाफ NSUI के प्रदेश कार्यालय प्रभारी,हरिअक्ष कमल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन देकर स्कूल प्रबंधन पर कई गंभीरआरोप लगाए हैं,मगर स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभीआरोप को बेबुनियाद बताया है।NSUI ने आरोप लगाया है कि स्कूल में अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है,स्कूल प्रबंधन निजी पुस्तक प्रकाशकों से सांठगांठ करके मोटी कमीशन लेकर स्कूल में ही बच्चों को पुस्तक उपलब्ध कराया जा रह है।NCERT पुस्तक के बदले निजी प्रकाशक के पुस्तकों को बच्चों को पढ़ने पर मजबूर किया जा रहा है। इतना ही नहीं,हर साल रीएडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम रसूल की जाती है। री- एडमिशन की राशि नहीं जमा करने पर बच्चों को नाम काट कर निकाल देने की धमकी भी दी जाती है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी ने यह भी इल्जाम लगाया कि स्कूल में पढ़ने वाले हिंदू धर्म के छात्रों के साथ भेदभाव किया जाता है, माथे पर टीका और हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर स्कूल में आने वाले छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है,इस मामले में पूर्व में भी स्कूल प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।स्कूल में गरीब छात्रों के लिए RTE का कभी अनुपालन नहीं किया जाता है,जब इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य,फादर आर्मस्ट्रांग एडिशन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एनएसयूआई द्वारा लगाए गए सभीआरोप बेबुनियाद हैं। अभिभावक कहीं से भी पुस्तक खरीद सकते हैं,स्कूल प्रबंधन को इससे कोईआपत्ति नहीं है,यहां धर्म के नाम पर किसी छात्र को तंग नहीं किया जाता है,इस विद्यालय में 99% हिंदू धर्म के छात्र हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
150

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap