Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:48 PM
अपराध / Feb 18, 2023

युवती का शव खेत से बरामद, दुष्कर्म के प्रयास में हत्या की आशंका।

ब्यूरो चीफ़ जफर अहमद 

मधेपुरा, बिहार।

मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के डूमरैल तिनटेंगा बहियार में शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे करीब 18 वर्षीया युवती का शव मकई खेत से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी, शव की पहचान वार्ड संख्या 5 डूमरैल निवासी नागेश्वर यादव की 18 वर्षीया पुत्री कुसुम कुमारी के रूप में की गई! प्रशासन व आमजनों की माने तो प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने का प्रतीत हो रहा है।

घटना के बावत मृतका के पिता से मिली जानकारी के अनुसार लड़की प्रत्येक दिन सुबह शाम अपने पिता को खाना देने के लिए डूमरैल स्थित घर से झंडापुर बासा मकई के खेत व बांस के बगीचों के बीच से जाती थी, शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक वह खाना लेकर पिता के पास नहीं पहुंची तो पिता चिंतित होकर डूमरैल स्थित घर गए जहां पता चला की वह घर से काफी पहले ही निकल चुकी है! पिता पुनः लौटे तो इसी क्रम में देखा कि एक शॉल मकई के खेत के आड़ पर पड़ा हुआ है,उसके बाद पिता का मन विचलित हो गया और वह इधर-उधर ढूंढने लगे और जोर जोर से आवाज लगाई! थोड़ी ही दूरी पर मकई के खेत में युवती का शव पड़ा हुआ मिला! धीरे-धीरे घटना की सूचना पूरे थाना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई! मौके पर हजारों की संख्या में लोग देखने के लिए जुट गए, इसके बाद ग्रामीणों की मदद से युवती के शव को खेत से निकालकर पिता के कुटिया के पास लाया गया।

सूचना मिलते ही पुरैनी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया! फिर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

इस बावत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का पूरी तरीके से विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस टीम जांच कर रही है! घटनास्थल पर मिले सबूतों के निशानदेही के आधार पर जल्द से जल्द जांच करते हुए घटना में सम्मिलित लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा! प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के प्रयास में विफल रहने पर हत्या करने का प्रतीत हो रहा है!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap