Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:20 PM

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आयोजित किया समस्या समाधान शिविर।

दिव्यांगजनो ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर,उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया | 

 शिविर में विकलांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह का पंजिकरण, बैटरी चलित ट्राई साईकिल, विकलांग पेन्शन, रेलवे यूनिक कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, दुकान निर्माण व संचालन ऋण, दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना के फार्म भरे गये व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी |

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की सरकारी कार्यालयों व थानों में न्याय न मिलने पर पीडित समस्या समाधान शिविर में आकर अपनी समस्या दर्ज करवा रहे है| वीरेन्द्र कुमार ने बताया की प्रत्येक रवीवार व मंगलवार को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग व्यक्तियों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है |आज के शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, बैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, बंगाली शर्मा आदि शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap