Tranding
Sat, 30 May 2026 08:36 AM

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव..

चौक बाजार,महराजगंज, उत्तर प्रदेश

ओबरी वार्ड निवासी एक बाईस वर्षीय युवक का शव गांव के पश्चिम दक्षिणी चौक रेंज के जंगल में जामुन के पेड़ से लटका मिला। लोगों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

चौक थानाक्षेत्र के नगर पंचायत चौक के ओबरी वार्ड के लोगों ने गांव के विन्द्रेश भारती का शव जंगल में  एक जामुन के पेड़ से लटके होने की सूचना दिया।लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर थाने ले आए ।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त रहता था तीन दिन पहले से वह घर छोड़कर पारिवारिक विवाद के कारण चला गया था।  इस बारे में थानाध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है । रिपोर्ट आने के बाद जांचकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap