Tranding
Thu, 16 Apr 2026 09:38 AM

अल कौसर सोसाइटी द्वारा महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध विषय पर मलिन बस्ती में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

सलमान अहमद 

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। 

अल कौसर सोसाइटी द्वारा महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध विषय पर मलिन बस्ती में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उक्त कार्यक्रम में महिलाओं को विधिक जानकारी के साथ ही मलिन बस्ती की होनहार बालिका जिसका चयन खेलो इंडिया में हुआ है, को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट नाजिया नफीस ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त अपराध श्री सतीश चंद्र ने नंदनी को संस्था की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया।अपर पुलिस उपायुक्त अपराध ने बच्ची को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ ही बस्ती वालों को उनके कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक किया और उन्हें पढ़ लिख कर कठिनाइयों से बिना डरे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्था की अध्यक्ष नाजिया नफीस को आश्वासन दिया जो भी बच्चे बच्चियां पढ़ना लिखना चाह रहे हैं उन्हें यदि किसी प्रकार की कोई भी समस्या है तो उनसे संपर्क करें वह इस पुनीत कार्य में हर सम्भव मदद के लिए सदैव तैयार है। नाजिया ने पुलिस उपायुक्त अपराध को बताया कि उन्होंने आज से एक दशक पहले इन बस्तियों में काम करना शुरू किया था और इन बस्तियों के सैकड़ों बच्चे बच्चियां जो कभी स्कूल नहीं गए थे को स्कूल चलो अभियान के तहत आम जनमानस के सहयोग से स्कूल तक पहुंचाया उनकी आवश्यकताओं को समाज के संभ्रांत लोगों की मदद से पूरा किया आज वे बच्चे बच्चियां पढ़ लिखकर आगे बढ़ रहे हैं,इन बस्तियों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस इन्हें रास्ता दिखाने की जरूरत है ये अपना सफर खुद तय कर लेंगे,नंदनी आज इन सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है जिसे देख कर बस्ती के दूसरे बच्चों में भी कुछ कर गुजरने का जज्बा देखने को मिला। संस्था की तरफ से बस्ती के दूसरे बच्चों को भी पठन पाठन सामग्री वितरित किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद फिरोज़ शेख, योगेश कुमार, अभिषेक वर्मा, मोहम्मद अनस,नितेश शुक्लाशुक्ला इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap