Tranding
Sun, 08 Nov 2026 12:33 AM
अपराध / Jun 02, 2025

परसा नहर के पास युवक का शव मिलने से लोगो में दहशत का माहौल

परतावल, महराजगंज, यूपी

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपंचायत परतावल में परसा नहर के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से लोगों में दहशत का माहौल।

राहगीरों ने शव को देख कर तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद वहाँ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान कमलेश (35 वर्ष) पुत्र कोइल, निवासी ग्राम सोहट, थाना कोठीभार जनपद महराजगंज के रूप में हुई है जानकरी के अनुसार मृतक अपने ससुराल परसा (उमेश) के घर रहता था बताया जा रहा है कि उसकी शादी मीरा से करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। इस मामले में चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap