Tranding
Sun, 08 Nov 2026 03:32 PM
धार्मिक / Jan 05, 2024

हज़रत सैयदना अबू बक्र की याद में जीएएफ़ ने बांटा कंबल।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुसलमानों के पहले ख़लीफा अमीरुल मोमिनीन हज़रत सैयदना अबू बक्र सिद्दीक़ रदियल्लाहु तआला अन्हु का उर्स 5 जनवरी को मुस्लिम घरों में अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स के मद्देनजर जीएएफ़ (गौसे आजम फाउंडेशन) की टीम ने रसूलपुर, जामिया नगर, अजयनगर, सिधारीपुर आदि जगहों पर गरीब व असहायों में कंबल बांटा। 

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अली ने बताया कि जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंदों की मदद करना है। आने वाले समय में ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना है जिसके तहत जीएएफ़ की टीम जरुरतमंदों में कंबल व गर्म कपड़ा बांट रही है और आगे भी बांटेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हज़रत सैयदना अबू बक्र रदियल्लाहु अन्हु के उर्स पर कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी के साथ समाज सेवा कर अकीदत का नजराना पेश करें। कंबल, गर्म कपड़े, फल, भोजन बांटें। किसी जरूरतमंद की जरूरत पूरी कर दें। शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों की हर तरह से मदद करें। 

अली गज़नफर शाह ने कहा कि जीएएफ़ की टीम हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करती है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अपील किया कि हज़रत सैयदना अबू बक्र रदियल्लाहु अन्हु का उर्स-ए-पाक समाज सेवा कर मनाएं। कंबल बांटने में मो. जैद मुस्तफाई, रेयाज अहमद, मो. आसिफ, मो. जैद चिंटू, मो. आरिफ आदि शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap