Tranding
Fri, 27 Feb 2026 01:17 PM
अपराध / Feb 22, 2023

अर्ध निर्मित दो मंजिला मकान से चोरों ने घुसकर ढाई लाख नगद समेत 6.50लाख की चोरी की।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मुशहरी रिसिया गांव में, अर्ध निर्मित दो मंजिला मकान में पीछे से घुसकर चोरों ने भीषण चोरी की है। संवाददाता को पता चला है कि चोरों ने ढाई लाख रुपया नगदऔर 6.50 लाख की आभूषण की चोरी कर ली है। मकान मालिक और उसके परिवार के लोग रात्रि खाना खाकर सो गए थे,सुबह उठने पर गांव के सरेह में टूटा हुआ दो बक्सा मिला,जिसकी सूचना मकान मालिक को दी गई,मकान मालिक के द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर,सिरिसिया ओ पी के पीएसआई भानु प्रकाश ने घटना की जांच की,उन्होंने आसपास के लोगों से भी इस संबंध में पता लगाया।ओपीअध्यक्ष,विकास तिवारी ने संवाददाता को बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चोरों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार सुबह में लोग नहर की ओर निकले तो वहां दो बक्से टूटे पड़े पाए गए,तब जाकर गांव में इसकी जानकारी दी गई,ग्रामीण वहां उनके साथ सुकेश हम भी पहुंचे,और बक्से को पहचान गए,उनका कहना था कि घर लोग खाना खाकर सो गए थे,चोरों ने कब घर में घुसे,इसकी भनक तक किसी को नहीं मिल सकी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap