Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:19 PM
अपराध / Jan 20, 2023

खुद के अपहरण की सूचना देने वाले युवक को गोरखपुर में पुलिस ने किया बरामद।

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल से एक युवक की अपहरण होने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कुछ घण्टों में ही परतावल चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, धनंजय सिंह, रजत सिंह ने खुद के अपहरण की सूचना देने वाले गायब ओसामा पुत्र सिराजुद्दीन को बरामद कर लिया। युवक का अपहरण कैसे हुआ या युवक पुलिस को गुमराह कर रहा था या सच मे उसका किसी ने अपहरण किया था, ये जानकारी मिलना अभी बाकी है।


आपको बताते चलें कि जबसे महराजगंज पुलिस को युवक के अपहरण की सूचना मिली थी तभी से पुलिस के आला अधिकारी जाँच में जुट गए थे। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि जिस युवक का अपहरण हुआ है वह गोरखपुर में घूम रहा है। तत्काल गोरखपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए परतावल पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही परतावल चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार अपने टीम के साथ पहुंच कर युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपने अपहरण की सूचना खुद फोन करके अपने परिजनों को दिया था।

Karunakar Ram Tripathi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap