Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:42 AM

मीना बाजार में व्यवसाई के साथ हुई मारपीट में पिता पुत्र हुए गंभीर रूप से घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया का प्रख्यात, मशहूर,व्यस्तम मीना बाजार में, नया बाजार स्थित एक व्यवसाई, रंजीत कुमार,वार्ड नंबर 9 का पुत्र जो लहंना वसूल कर मीना बाजार की चुना गली से जा रहा था, उसको उसके पड़ोसियों ने पूर्व में हुए विवाद,रंजिश को लेकर उसके ही पड़ोसी,छोटू कुमार के दोनों पुत्र,सौरभ कुमार व गौरव कुमार ने असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया, साथ में लहना में वसूला हुआ रुपयों से भरा बैग जिसमें 40 से ₹50 हजार रूपया था,लूट कर फरार हो गए। पीड़ित के पिता को सूचना मिलने पर जब वह भी घटनास्थल पर पहुंचे तो उनको भी रॉड,बंदूक के बट से बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, दोनों पिता-पुत्र का इलाज एमजेके अस्पताल में चल रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
159

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap