Tranding
Thu, 04 Jun 2026 02:59 AM

सर्दी से बचाव के लिए समाजवादियों द्वारा चाय वितरण।

हफीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

किदवई नगर विधानसभा के बसंत विहार नौबस्ता वार्ड 88 में समाजवादी पार्टी और  उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा कड़ाके की सर्दी को देखते हुए आम जन में औषधि सहित चाय का वितरण किया गया।पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी व उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में और सपा नेता व जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल अंकुर गुप्ता के संयोजन में अयोजित वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में हर वर्ग हर उम्र के लोगों ने चाय व मिष्ठान को ग्रहण किया।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की सर्दी को ध्यान रखते हुए समाजवादी पार्टी और प्रांतीय व्यापार मण्डल द्वारा सेवा कार्य जारी है।अभिमन्यु ने बताया की सर्दी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के शिविर व कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने कहा की वार्ड 88 में समाजवादी पार्टी और प्रांतीय व्यापार मंडल द्वारा लगातार मदद के कार्यक्रम जारी रहेंगे।
सैकड़ों की तादाद में आम जन ने शिविर में चाय व मिष्ठान वितरण का लाभ लिया।अंकुर ने कहा की वे सदैव आम जन की मदद में हाजिर रहेंगे।अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव,अंकुर गुप्ता,साकिफ कुरैशी,बबलू रघुवंशी,ऋषभ गुप्ता,शिवशंकर सिंह,संतोष वर्मा,चिल्लू वर्मा,टिंकू वर्मा,राम जी मिश्रा,नीरज मिश्रा,अनिल मिश्रा,श्याम मिश्रा,नन्हा यादव, इंद्र बहादुर यादव,सुरेंद्र मिश्रा,विजय यादव,दीपक साहू आदि थे।

Karunakar Ram Tripathi
165

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap