Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:44 PM

शिवालयों में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की लगी भीड़

धनंजय शर्मा

बिल्थरारोड, बलिया। बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालु शिव मंदिरों के तरफ जाते दिखे।जबकि दोपहर तक भी कस्बे के मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों द्वारा बेलपत्र, धतूर, दूध, गंगाजल,फल, फूल, से माता पार्वती सहित भगवान भोलेनाथ को अभिषेक करते देखा गया। सुबह से ही मंदिरों के बाहर तक महिलाओं की भी लंबी लाइन लगी हुई थी।

इस अवसर पर मंदिरों को अच्छे ढंग से सजाया भी गया था। श्रवण मास में पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ हैं। इस महीने में सुबह से ही महिलाओं का जत्था छोटे बच्चे,बच्चियों सहित दोलची में जल,फूल ,बेलपत्र, आदि लिए शिव मंदिरों के तरफ जाते दिखाई देते है।

बिल्थरारोड के प्रमुख शिव मंदिरों मानस मंदिर,हनुमान गढ़ी, बस स्टेशन, काली चौरा, यादव नगर, में श्रद्धालु भक्तों का श्रद्धा ,भाव भगवान भोलेनाथ में समर्पित दिखा।

Karunakar Ram Tripathi
164

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap