Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:19 PM
धार्मिक / Jul 10, 2024

इमामबाड़ा स्टेट में लगे हाई मास्क का मियां साहब में किया उद्घाटन।

पार्षद समद गुफरान के प्रयास से इमामबाड़ा स्टेट में लगा हाई मास्क।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इमामबाड़ा स्टेट के गद्दीनशीन अदनान फारूख अली शाह मियां साहब पिछले 300 सालों से ज्यादा के रिवायत को बरकरार रखते हुए इमामबाड़ा स्टेट में अपने पूर्वजों रिवायत के अनुसार मोहर्रम की तीसरी तारीख को इमामबाड़ा स्टेट के अंदर गश्त किया गया मियां साहब के साथ उनके साहबजादे अयान अली शाह छोटे मियां साहब भी मौजूद रहे। 


मियां साहब ने मुख्य द्वार पर पार्षद समद गुफरान की पहल पर लगाए गए हाई मास्क का उद्घाटन किया और इमामबाड़ा रोशन हो गया हाई मास्क परमानेंट यहाँ पर लगा रहेगा। मियां साहब ने नगर निगम के अधिकारियों व पार्षद के कार्यो की सराहना की। मियां साहब ने कहा कि नगर निगम द्वारा साफ सफाई के साथ आज परमानेंट हाई मास्क लगाया गया है इसके लिए हम सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। पार्षद समद गुफरान ने कहा कि इमामबाड़ा में मेरा बचपन कटा है और मैं यहां की स्थिति से भली भांति वाकिफ हूं आज यहां पर हाई मास्क लगवा कर कि मुझे बेहद खुशी मिल रही है और इमामबाड़ा को साफ स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त रखा जाएगा है ।

इस अवसर पर सैयद शहाब तौकीर आलम, मंजूर आलम सैयद इरशाद अहमद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap