Tue, 05 May 2026 05:38 AM

सेराज अहमद कुरैशी को ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्र अवार्ड 2026’ से किया गया सम्मानित।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं पत्रकारिता योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्र अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सनराइज एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन (SEWA) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया।

सेराज अहमद कुरैशी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज को बुलंद करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक रही हैं।

इस सम्मान के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, पत्रकारिता एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत के लिए गर्व की बात है।

सेराज अहमद कुरैशी ने इस सम्मान के लिए सनराइज एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद आक़िब अन्सारी, धराधाम इंटरनेशनल के डायरेक्टर डॉ. एहसान अहमद, हाजी जलालुद्दीन कादरी, रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ फंड के कोषाध्यक्ष मसूद अली, जामिया हनफिया कादरिया ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन कादरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और अधिक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

सेराज अहमद कुरैशी को डाॅ. बी. आर. अम्बेडकर राष्ट्र अवार्ड 2026 के मिलने पर नेपाल सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री और संविधान सभा सदस्य मोहम्मद जाकिर हुसैन, भारत समाचार न्यूज एजेंसी एवं प्रेस मीडिया इंग्लिश डेली अखबार के प्रधान सम्पादक मोहम्मद परवेज़, ख्वाजा एक्सप्रेस हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक शमशाद अहमद, अनवारुल टाइम्स हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक अनवारुल हक, कुरैशी की पुकार के प्रधान सम्पादक सलामुद्दीन कुरैशी, कुरैश कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सनोबर अली कुरैशी, दी बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया पूरब के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र बौद्ध, आईआईएस जय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नसीम रब्बानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एआईसीसी सदस्य डॉ. सैय्यद जमाल अहमद, पूर्वांचल राज्य हिन्दी दैनिक के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ सूर्य प्रकाश पाण्डेय एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार, मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी़, दरगाह ए आला हजरत बरेली के मिडिया प्रभारी नसीर कुरैशी, गुडविल पिपुल्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रजि सिद्दीकी, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भृगुनाथ निषाद, अल इस्लाह एकेडमी के डायरेक्टर आसिफ महमूद, मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर के प्रिंसिपल कारी अनस नक्शबंदी, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश्वर धर द्विवेदी, बेबाक सहाफी समाचार पत्र के गोरखपुर ब्यूरो चीफ नवेद आलम, इंडिया खबर के सहायक सम्पादक करुणाकर राम त्रिपाठी, लोकतंत्र सेनानी गिरिराज सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अल्ताफ हुसैन, विवेक कुमार श्रीवास्तव, दीपक त्रिपाठी, अवनीश त्रिपाठी, विजय मोदनवाल, अजय मोदनवाल, राजन राम त्रिपाठी, बिपिन पाण्डेय, एहतेशाम अफ्सर, मोहम्मद आज़म, श्रवण कुमार गुप्ता, सलीमुल्लाह भाई, मनोज गिरी, खुर्शीद आलम, मनोज तिवारी, रामचन्द्र रावत, मुकीम कुरैशी, अनुपम कुमार, मसूद जावेद कादरी, सलमान अहमद, मंजूर पख्तून आदि ने मुबारकबाद दी।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap